Doordrishti News Logo

आजादी के 75 वर्ष का जश्न, बारिश की रिमझिम में फुल ड्रेस रिहर्सल

जोधपुर,आजादी के 75 वें स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर है। स्कूलों में इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को स्कूलों के साथ उम्मेद राजकीय स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। सुबह से हो रही बारिश के बीच बच्चों का उत्साह देखने लायक था। स्कूलों में भी इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए इस बार लोगों में काफी उत्साह भी छाया हुआ है।

आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लास इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कई दिनों से इसको लेकर सरकारी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस बार घर-घर तिरंगा लगाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ हर घर तिरंगा में लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं।

शनिवार की सुबह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में 15 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। बारिश में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में ही मनाया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार

September 17, 2026

वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

September 17, 2026

तलाक के बाद हाईकोर्ट की समझाइश से बदला फैसला

September 17, 2026

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ

September 17, 2026

MDM अस्पताल में रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह

September 17, 2026

न्यायिक बुनियादी ढांचा सरकार की कृपा नहीं,संवैधानिक आवश्यकता: हाईकोर्ट

September 17, 2026

WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी

September 17, 2026

भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते

September 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026