Doordrishti News Logo

पुलिस आयुक्तालय की इंटेलीजेंस से पकड़ में आए

  • अवैध हथियार का मामला
  • एक आरोपी हत्या जैसे मामले में जेल जा चुका
  • अन्य गैंगों से मनमुटाव और रंजिश में रखने लगे लोडेड हथियार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट की महामंदिर पुलिस ने गत रविवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में दो युवकों को कमिश्ररेट आयुक्तालय की सूचना पर पकड़ा था। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे तब घेराबंदी कर पकड़ा जा सका। तलाशी में पिस्टल और सात राउण्ड बरामद हुए थे।

आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अन्य गैंगों से मन मुटाव और रंजिश के चलते लोडेड हथियार अपने साथ में रखते थे। वक्त यह लोग एक दुकान पर अपनी काले रंग की स्कार्पियो लेकर पहुंचे और उसकी नंबर प्लेट बदलवाने की योजना थी। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह राठौड़ और एसीपी पूर्व प्रतीक सिंह के सुपरविजन में मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने महामंदिर थानाधिकारी देवेेंद्र सिंह देवड़ा नेतृत्व में टीम ने बीजेएस क्षेत्र में एक संदिज्ध स्कार्पियो को पकड़ा। इन लोगों को आयुक्तालय के इंटेलीजेंस के एएसआई श्याम सिंह की गोपनीय सूचना पर पकड़ा गया था। आरोपी पुलिस के आने की भनक लगने पर भागने लगे थे।

दुष्कर्म और गहने हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी देवेेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि सियारा चोकड़ी बोरूंदा निवासी राजेंद्र जाट और मतवाला की ढाणी बिलाड़ा निवासी महीराम विश्रोई था। पूछताछ एवं तलाशी में इनके पास में एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए।

राजेंद्र हत्या के मामले में जेल जा चुका 
पुलिस की जांच में पता लगा कि आरोपी राजेंद्र जाट के खिलाफ आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है और वह हत्या जैसे मामले में जेल भी जा चुका है। दूसरा साथी महिराम गैंग के रूप में साथ रहते है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026