Doordrishti News Logo

टीन शेड के नट खोल कर शराब ठेके से1.25 लाख की नगदी चोरी

जोधपुर,टीन शेड के नट खोल कर शराब ठेके से1.25 लाख की नगदी चोरी।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र कृषि मंडी के निकट एक शराब ठेके में रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 1.25 लाख की नगदी और शराब चोरी कर ले गए। इस बारे में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। चोरों ने टीन शेड पर चढक़र नट खोले और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें – एमजीएच में ब्रेकियल प्लेक्सस का आर्थाेस्कोपी से सफल ऑपरेशन

कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6/462 में रहने वाली रिंकू मेवाड़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक शराब ठेका बासनी कृषि मोड़ पर एक मिठाई की दुकान के पास में है। रात के समय में चोरों ने टीन शेड के नट खोलकर दुकान में प्रवेश किया और वहां गल्ले से 1.25 लाख की नगदी के साथ शराब आदि चोरी कर ले गए। घटना को लेकर भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अब सीसी टीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026