Doordrishti News Logo

बैल से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिरा,अस्पताल में मौत

जोधपुर,बैल से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिरा,अस्पताल में मौत।शहर के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में गंगराम प्याउ-मेलावास के बीच में बाइक सवार सडक़ हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। उसकी बाइक के सामने अचानक से बैल आ गया था। करवड़ पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया है।

यह भी पढ़ें – राज्यमंत्री हीरालाल नागर सोमवार को जोधपुर आयेंगे

करवड़ के मेलावास निवासी गुलाब सिंह पुत्र देवीसिंह की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 50 वर्षीय हरिसिंह अपनी बाइक लेकर मेलावास से गंगाराम की प्याउ रोड से निकल रहा था। तब उसकी बाइक के सामने अचानक से एक बैल आ गया। जिससे बचने के चक्कर में वह बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026