Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते मारपीट के प्रकरण दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद के चलते मारपीट के प्रकरण दर्ज। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रास्ता रोककर मारपीट किए जाने के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें – कृषि पारिस्थितिकी तंत्र कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में बेरू मगरा मालियों का बेरा निवासी प्रेमाराम पुत्र सोनाराम माली ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को भंवरलाल, जसराज,पप्पाराम,गणपतराम, हुकमाराम,बंटीराम,सेठाराम,महेन्द्र के परिजनों ने रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा किया और मारपीट की। उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट में पप्पाराम पुत्र राणाराम माली ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को प्रेमाराम पुत्र सोनाराम,गोरखराम पुत्र सोनाराम,ओमाराम पुत्र प्रेमाराम आदि ने मारपीट की। पुलिस ने क्रॉस केस में जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – नाले में मिला अज्ञात शव,पहचान के प्रयास

डांगियावास थाने में दी रिपोर्ट में खेड़ी की ढाणी निवासी राजेन्द्र पुत्र बाबू लाल विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को ओमप्रकाश अादि ने मारपीट की और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। दूसरे पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट में खेड़ी की ढाणी निवासी ओमप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र आदि पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में महावीर नगर सांगरिया फांटा क्षेत्र में रहने वाले विष्णु पुत्र हरिराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को मुन्नाराम बर्रा पुत्र मांगीलाल बर्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026