शतरंज इंस्टीट्यूट खोलने और पार्टनरशिप के नाम पर पांच लाख ऐंठे केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),शतरंज इंस्टीट्यूट खोलने और पार्टनरशिप के नाम पर पांच लाख ऐंठे केस दर्ज।महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से बोंबे मोटर चौराहा के पास में शतरंज इंस्टीट्यूट खोलने एवं पार्टनरशिप के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। न तो इंस्टीट्यूट खोला गया और न ही रकम वापिस लौटाई। पीडि़त ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ प्रतापनगर सदर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि मूलत: कबनूर महाराष्ट्र हाल मालवीय नगर जयपुर के रहने वाले कौस्तुम कृष्णांत गोते पुत्र कृष्णांत गोते ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत वर्ष उसकी मुलाकात बोम्बे मोटर के समीप दिल्ली के बुरादी निवासी मयंक शर्मा से हुई थी। यहां एक कार्यालय में उनके बीच में बोंबे मोटर के पास में शतरंज इंस्टीट्यूट खोलने की बात हुई थी।
जिसमें पार्टनरशिप के तौर पर उससे मयंक शर्मा ने पांच लाख रूपए ले लिए। मगर इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर वह टालमटोल जवाब देता रहा। आखिरकार रकम को हड़प कर गया। पुलिस ने बताया कि मामला धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

