Doordrishti News Logo

एयरपोर्ट पर यात्री के पास में मिला कारतूस

जोधपुर, शहर में आज दोपहर को एक यात्री के पास से एयरपोर्ट पर तलाशी में कारतूस मिला है। फिलहाल पुलिस इस बारे मेें ज्यादा नहीं बता पा रही है। वे यात्री को लेकर थाने पहुंचे। इस बारे में पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कारतूस लाइसेंस का था या अवैध रूप से लाया गया।

डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि एयरपोर्ट पर आज दोपहर में चेकिंग के समय एक यात्री के पास में कार्टेज की जानकारी मिली। इस पर एयरपोर्ट थानाधिकारी रमेंद्र सिंह आदि वहां पहुंचे। यात्री के बारे में फिलहाल पुलिस की तरफ से जानकारी नहीं दी गई। कारतूस वैध या अवैध इसका खुलासा पूछताछ में हो पाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की पड़ताल चल रही थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: