कार्डियक सर्जन डॉक्टर गहलोत का निधन
जोधपुर,कार्डियक सर्जन डॉक्टर गहलोत का निधन।जाने माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ(कार्डियक सर्जन) डॉक्टर राजीव गहलोत का आज सुबह उपचार के दौरान वसुंधरा अस्पताल में निधन हो गया।
वे काफी समय से डेगू बिमारी से पीड़ित थे। वे वर्तमान में वसुंधरा अस्पताल में ही तैनात थे। वे मूलत: जोधपुर निवासी हैं,उन्होंने डॉक्टर सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज से ही पढाई कर डॉक्टर और ह्रदय रोग में विशेषज्ञता हासिल की और काफी समय तक एमडी एम अस्पताल में भी कार्डियक सर्जन के रूप में कान्ट्रेक्ट बेस पर सेवाए दी थी।
इसे भी पढ़िएगा – 16वां प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र महोत्सव 4 से 6 दिसम्बर को जोधपुर में
बाद में जयपुर में सेवाएं देने के बाद वर्तमान समय में वसुंधरा अस्पताल में कार्यरत थे। कल रात तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह टेस्टिंग रिपोर्ट में प्लैटनेट 18 हजार आये थे। संभवतः उनकी तबीयत आज सुबह बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
वरिष्ठ चिकित्सक के निधन की सूचना मिलते ही शहर में उनके साथी चिकित्सक और अन्य चिकित्सक वसुंधरा अस्पताल पहुंचे। डाक्टर गहलोत की पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

