Doordrishti News Logo

रातानाडा सांसी बस्ती में पुलिस का छापा

जोधपुर, भरतपुर में हुई शराब दुखांतिका के बाद कमिश्ररेट पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को रातानाडा पुलिस ने सांसी बस्ती,नेहरू कॉलोनी एवं पाबूपुरा में छापा मारा। पुलिस ने चार लोगों को अवैध शराब तस्करी के आरोप में भी पकड़ा है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा इससे पहले प्रतापनगर नट बस्ती, महामंदिर सांसी बस्ती, बासनी तनावड़ा में रेड देकर अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा जा चुका है।
एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि रातानाडा, उदयमंदिर एवं महामंदिर पुलिस के सहयोग से रातानाडा की पांच बत्ती स्थित सांसी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी एवं पाबूपुरा बस्ती में रेड दी गई। पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ केस बनाने के साथ शराब भी जब्त की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रातानाडा बस्ती से सदोरी उर्फ सीता,जीतू सांसी, सुगना एवं सुनील उर्फ सन्नी सांसी को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों की सघन तलाशी भी ली। चार केस रातानाडा पुलिस ने बनाए हैं। गौरतलब है कि भरतपुर में गत दिनों हुई शराब दुखांतिका के बाद शहर की कमिश्ररेट पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों के साथ भट्टियों आदि को भी तोड़ऩा शुरू कर रखा है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026