Doordrishti News Logo

बाड़मेर से जोधपुर पहुंचे युवक के साथ बस चालक और स्टाफ ने की मारपीट

जोधपुर,बाड़मेर से निजी बस में सवार होकर जोधपुर पहुंचे एक युवक के साथ चालक और दो अन्य लोगों ने मारपीट की। कचहरी परिसर के पास में बस से जबरन नीचे फेेंक दिया और मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट की वजह क्या रही पुलिस जांच कर रही है। पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है।उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा ए रोड दीप मार्ग निवासी विराट लोहिया पुत्र चंद्रप्रकाश लोहिया की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

सबसे पुराना लोकतंत्र है भारत का,पढ़िए विशेष लेख- वयं राष्ट्रे जागृयाम-हम राष्ट्र को जीवंत रखेंगे

रिपोर्ट में बताया कि वह 26 मई की शाम को बाड़मेर से जोधपुर के लिए एक निजी बस में सवार हुआ था। उसके साथ में दोस्त बालोतरा का भूपेंद्र भी था। बाद में भूपेंद्र बालोतरा में उतर गया। खुद विराट रात 12 बजे जोधपुर पहुंचा और उसे पावटा उतरना था। मगर उसके पहले कचहरी परिसर के पास मेें बस पहुंचने पर चालक दौलाराम और स्टाफ के दो अन्य लोगों ने उससे मारपीट की और बस से नीचे फेंंक दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। घटना में पीडि़त की तरफ से आज उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच हैडकांस्टेबल प्रेमसिंह की तरफ से की जा रही है।

एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026