Doordrishti News Logo

मोबाइल की दुकान में सैंधमारी, तीसरी आंख में हुई कैद

चोरों ने मोबाइल टार्च से रोशनी कर दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर,शहर केचौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के बिड़ला स्कूल के समीप एक मोबाइल की दुकान में दो चोरों ने तडक़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान से काफी सामान चुरा ले गए।

ये भी पढ़ें- मुस्लिमों को सेकुलिरिज्म का कुली बना डाला-ओवैसी

दरअसल बिड़ला पब्लिक स्कूल के पास बजरंग मोबाइल नामक दुकान में सुबह दो चोरों ने दुकान का शटर खींचकर उसे ऊपर किया और दोनों अंदर घुस गए अंदर घुसने के बाद मोबाइल की टॉर्च ऑन कर उन्होंने दुकान के गल्ले से 41 हजार 130 रुपए, 4 से 5 मोबाइल सेट और मोबाइल एसेसरी चुरा ली। दुकान मालिक को सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपकी दुकान का शटर ऊपर है और उन्होंने आकर जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तब अंदर दो बदमाश चोरी करते दिखाई दिए। दुकानदार सेक्टर 14 निवासी रोहित माथुर पुत्र अरविंद माथुर ने इस बारे मेें चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026