Doordrishti News Logo

बीएसएफ जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

  • बच्चे स्कूल से लौटे तब लगा पता
  • पति बॉर्डर पर तैनात
  • शव परिजन को सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएसएफ जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के मंडोर एरिया स्थित बीएसएफ फैमेली क्वार्टर में रहने वाले बीएसएफ जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना बच्चे स्कूल गए हुए थे। शाम को वापिस लौटे तब पता लगा। पति बॉर्डर पर तैनात है। उसके आने पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया। मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मंडोर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बाड़मेर गिड़ा स्थित होलोनी निवासी रमेश कुमार चौधरी बीएसएफ में जवान है। उसकी ड्यूटी बॉर्डर पर है। वह अपनी फैमेली के साथ यहां बीएसएफ क्वार्टर मंडोर में रहता है। 5 अप्रैल को उसकी पत्नी 27 वर्षीय सुआ ने क्वार्टर मेें फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना बच्चे स्कूल गए हुए थे,वापिस लौटे तब घटना का पता लगा। बाद में पति रमेश कुमार को सूचना दी गई। जोधपुर पहुंचने पर शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतका सुआ के भाई लुनाडा नागाणा बाड़मेर निवासी जुजाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी और बताया कि उसकी बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव सौंप दिया।

Related posts: