सर्वधर्म महासभा का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

  • All Bro 30 ने KKR को 60 रन से हराया
  • विजेता को ₹7100 का इनाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सर्वधर्म महासभा का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न। अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा की ओर से बेकयार्ड बॉक्स में 5 दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 16 टीमों ने दमखम दिखाया।

फाइनल KKR vs All Bro 30 के बीच खेला गया। All Bro 30 ने 60 रन से मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹7100 का चेक, उपविजेता को ट्रॉफी और ₹3100 का चेक दिया गया। 16 खिलाड़ियों को अवार्ड सर्टिफिकेट दिए गए। फाइनल में मैन ऑफ द मैच राहिल लोदी रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज अदनान चुने गए। बेस्ट बॉलर फैसल रहे।

जोधपुर मंडल में 1500 पौंधे लगाए

टूर्नामेंट संयोजक शोएब,समीर और साहिल रहे। पर्यावरण दिवस पर जिला अध्यक्ष रशीद खान ने सभी पदाधिकारियों को तुलसी के पौधे भेंट किए। पदाधिकारियों को साफा, माला,मोमेंटो और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकम चंद परिहार,प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा,जिला अध्यक्ष रशीद खान,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष मदन लाल बेद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची,मनीषा राठौड़,प्रदेश महासचिव उषा वडेरा,डॉ. अनिता परिहार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत,लक्ष्मीकांत गेहलोत जिला अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग कांग्रेस कमेटी,हेमंत मौर्या,शम्भूसिंह मेड़तिया,प्रदीप सोनगरा,अक्षयसिंह राजपुरोहित,दीपक प्रजापत, सुनील प्रजापत समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

टूर्नामेंट में आमान,सैफ,नोशाद, वसीम,अतीक,आदिल,सलिफ, समीर,अदनान,राहिल,फैसल, मुदाईस,कैफ,सुलेमान,तफील, सेजान जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन माहिर खान ने किया।