सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की वीडियोग्राफी टीम बनी चैंपियन
जोधपुर(डीडीन्यूज),सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की वीडियोग्राफी टीम बनी चैंपियन। 26वीं अन्तर फ्रंटियर फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी प्रतियोगिता 2025-26 में राजस्थान फ्रंटियर की वीडियोग्राफी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीडियोग्राफी में विजेता रहकर चैम्पियन ट्रॉफी राजस्थान फ्रंटियर के नाम पर की।
इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की वीडियोग्राफी टीम के कार्मिकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा आरक्षक प्रवीण कुमार ने वीडियोग्राफी में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया। इस अवसर पर एमएल गर्ग, महानिरीक्षक तथा विदुर भारद्वाज, उप महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर ने वीडियोग्राफी टीम को राजस्थान फ्रंटियर का नाम ऊंचा रखने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्लास्टिक कट्टे में मिला अवैध डोडा पोस्त
विदित है कि 26वीं अन्तर फ्रंटियर फोटो ग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 2 जून 2025 से 7 जून 2025 तक सीमा सुरक्षा बल एकेडमी,टेकनपुर (ग्वालियर) मध्यप्रदेश में हुआ और इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के 10 फ्रंटियर की टीमों और 1 सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग की टीम,कुल 11 टीमों ने भाग लिया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

