Doordrishti News Logo

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर दी बधाई

प्रधान कार्यालय में की आतिशबाजी

जोधपुर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे का मुंह मीठा कर दी बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से राजस्थान का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा एवं वासुदेव देवनानी को विधानसभा का अध्यक्ष घोषित करने पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और आतिशबाजी कर खुशी मनायी। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भजनलाल शर्मा लम्बे समय से जोधपुर संभाग के संगठन प्रभारी के रूप में कार्य किया है तथा नगर निगम दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इसी तरह विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जोधपुर शहर जिला के प्रभारी के रूप में कार्य कर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत कहा कि नियुक्ति से आमजन व कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें – परिवार किसी काम से गांव गया,चोर सेंध लगा गए

इस अवसर पर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ,संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,अचल सिंह मेड़तिया,हंसराज प्रजापत, अरविन्द सांखला से रूबरू के दौरान बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा भरतपुर जिला अध्यक्ष के दायित्व से चल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पर कार्यरत थे, वे संगठन कौशल के बल पर पहली बार विधायक बनते हुए मुख्यमंत्री बने हैं। उनका जोधपुर से निरंतर जुड़ाव रहा है गत दस वर्षाे में उनका जोधपुर निरंतर आगमन होता रहा है। वे जोधपुर संभाग के प्रभारी रहते हुए जोधपुर शहर के अधिकांश कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े रहे हैं, परिचत हैं। जिसका लाभ जोधपुर के बहुअयामी विकास के रूप में मिलेगा। इस दौरान भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,महेन्द्र तंवर,हंसराज प्रजापत,जिला मंत्री आदित्यसिंह गहलोत,धीरज मकवाना, अचलसिंह मेड़तिया,भेरूदास वैष्णव, अनिल प्रजापत,फतेहराज मांकड़, अरविन्द सांखला,अशोक भाटी, अशोक खींची,सुनील बारासा,मुकेश माली,विजय सिंह मेड़तिया,गुरुप्रकाश रांकावत,राजेश श्रीमाली,मुकेश माली, मेहबुब खान नसरानी,अशोक कुमार प्रजापत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: