Doordrishti News Logo

महिला शाक्ति के दम पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी-राणा

भाजपा शहर विधानसभा महिला सम्मेलन सम्पन्न

जोधपुर,महिला शाक्ति के दम पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी-राणा। जम्मु-कश्मीर के पूर्व विधायक एवं शहर जिला जोधपुर के प्रवासी प्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा के जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम व बैठकों सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिया गया 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर उनका आभार प्रकट करते हुए आगामी चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – चौपड़ स्टोन फैक्ट्री में पानी के हौद में गिरने से युवक की मौत

जम्मु-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शहर जिला जोधपुर के प्रवासी प्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा के जोधपुर प्रवास के दौरान स्टील भवन में आयोजित जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जिला महामंत्री डा.करणीसिंह खींची,महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. संगीता सोलंकी,मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल,शहर विधानसभा संयोजक अशोक व्यास,जिला उपाध्यक्ष गीता भाटी,वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल भंसाली मंचासीन मौजुद थे।जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने परिचय करवाते हुए संगठन स्तर पर किये गये कार्यो के बारे में बताया व मंच का संचालन मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल ने किया एवं धन्यवाद संजु व्यास ने किया।

यह भी पढ़ें – व्हाट्स इन ए सरनेम के मंचन ने कला प्रेमियों को किया मुग्ध

राणा ने महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें अब डरने की जरूरत नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुत के साथ सत्ता में आयेगी। कांग्रेस शासन में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार अब भाजपा शासन में समाप्त हो जायेंगे। अपराधियों पर अंकुश लगेगा। भाजपा शासन में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर लगाम लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर उनका आभार प्रकट किया और धन्यवाद देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में महिला शाक्ति के दम पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय हासिल करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,कविता कृष्णमूर्ति,जशोदा गौड़,अल्का पुरोहित,नीता सोनी,आशा झाझड़िया, लीलावती भाटी,सोनिया कोहली, कमला सैन,सुषमा चौधरी,नवीन कुमारी,गीता राजपुरोहित,कांता राठी, मंजु मेवाड़ा,अंकिता सैन, प्रेरणा त्रिवेदी,सुशीला मकवाना,कविता गौड़, पुजा सुराणा,ममता जैन,चमन,निर्मला टाक,शैलजा,लीला जैन,बंसती पंवार सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजुद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed