Doordrishti News Logo

भाजपा महिला मोर्चा की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जोधपुर शहर के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिये गये बयान- महिलाओं द्वारा दर्ज करवाए जाने वाले बलात्कार के पचास प्रतिशत से ज्यादा मामले झूठे होते हैं, के विरोध में राज्यपाल के नाम जिलाधीश के मार्फत एडीएम प्रथम एमएल नेहरा को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की गई।

प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अगुवाई में व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि अशोक गहलोत का यह बयान घोर निंदनीय है, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा दर्ज करवाए जाने वाले बलात्कार के आधे से अधिक मामले झूठे होते हैं, उनका यह बयान उनकी और उनकी पार्टी की घटिया सोच को उजागर करता है। ऐसी कौनसी महिला होगी जो अपनी अस्मिता,भविष्य और परिवार की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर किसी पर झूठा आरोप लगाएगी, गहलोत का बयान संपूर्ण नारी शक्ति की प्रतिष्ठा, आन और सम्मान पर ठेस पहुंचाने वाला है।

ज्ञापन में बताया कि ऐसी अनर्गल बयानों से अपराधियो को और बल मिल रहा है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओ पर हो रहे अपराधों को ज्यादातर झूठा बता इन अपराधों के लिए अपराधी की जगह रिश्तेदारों को शक के घेरे में खड़ा कर देते हैं। महिलाओं और बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे इन अत्याचारों पर अंकुश लगाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए कठोर कार्रवाई किए जाने का संकल्प लेने की बजाय ऐसे बयान देना घोर निंदनीय है।

ज्ञापन देने वालों में यह रही शरीक

ज्ञापन देने में महापौर वनिता सेठ, प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित,पूर्व महापौर संगीता सोलंकी,उपाध्यक्ष मीना सांखला,ललिता सुखनानी,कांता राठी,संजू व्यास,मनोहर कंवर,प्रियंका त्यागी,मंडल अध्यक्ष अंकिता सैन, पूजा सुराणा,अंजू जोशी,गुड्डी भील, मोनिका व्यास,बसंती दवे,शांति माहेश्वरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026