Doordrishti News Logo

दो मकानों में सेंध लगाकर 15 लाख के जेवरात और नगदी उड़ाई

  • नकबजनी
  • अधिवक्ता के मकान से 22 तोला सोना,पौन किलो चांदी पार

जोधपुर,शहर में सक्रिय नकबजनों ने दो घरों में सेंध लगाकर वहां से पंद्रह लाख से ज्यादा के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घर सूने पडे थे। इसमें एक महिला अधिवक्ता का मकान है। पुलिस अब चोरों का पता आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से लगाने का प्रयास कर रही है। कुडी थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार सेक्टर 2/931 में रहने वाली अधिवक्ता हितेशा जैन पत्नी संजय जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 2 सितंबर से 5 सितंबर के बीच में बाहर गई हुई थी। बाद में पडौसी ने सूचना दी कि मकान के ताले टूटे पडे हैं। इस पर वे वापिस घर पहुंची। अंदर सारा सामान बिखरा होने के साथ अज्ञात चोर वहां से 20-22 तोला सोना, पौन किलो चांदी के साथ कुछ नगदी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस पास एरिया से निकलने वाले सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। जांच एएसआई धन्नाराम की तरफ से की जा रही है।

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के सबइंस्पेक्टर हुकम सिंह ने बताया कि आदर्शनगर 20ई/07 की रहने वाले महेेेंद्र सोनी पुत्र शंकरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 3 सितंबर को वृदांवन मथुरा गए थे। बाद में पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वे वापिस जोधपुर पहुंचे। अज्ञात चोरों ने ताले तोडकर प्रवेश करने के साथ घर की अलमारियों एवं बक्सों से सोने की नॉजपिन,दो टोप्स जोडी,चांदी की पायलें,दीपक,चांदी के टोप्स, गोखरू, कंगन सेट के साथ सौ ग्राम अन्य चांदी एवं 15 सौ की नगदी चुरा ले गए। एसआई हुकमसिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026