जोधपुर, संभाग के पाली जिले में अपने गढ़ को सुरक्षित रखने में भाजपा सफल रही है। पाली की रानी, तखतगढ़, जैतारण व बाली में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि फालना में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। सोजत नगर पालिका में बेहद कांटे का मुकाबला रहा। जैसलमेर की पोकरण नगर पालिका में सभी नतीजे मिल चुके है। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। बोर्ड बनाने की चाबी निर्दलीय के हाथ में रहेगी। जबकि, जालोर के सांचौर में भाजपा व कांग्रेस बराबर रहे है। बोर्ड बनाने के लिए दोनों निर्दलीय पार्षदों पर निर्भर है। सादड़ी की 35 सीट में से भाजपा ने 19 सीट पर जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही 10 साल के अंतराल के बाद भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है। यहां कांग्रेस 12 और निर्दलीय को 4 स्थान पर जीत मिली। सादड़ी के नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिलीप सोनी चुनाव हार गए। पाली जिले की फालना नगर पालिका में निर्दलीय भाजपा व कांग्रेस पर भारी पड़ते नजर आए। सभी 25 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके है। इसमें से निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 स्थान पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 6 व भाजपा को 8 स्थान पर जीत मिली है। फालना नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुर्जर चुनाव हार गई है। पाली जिले में 25 सीट वाली तखतगढ़ नगर पालिका में सभी नतीजे सामने आ गए है। भाजपा ने 16 सीट जीत पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि, निर्दलीय पांच व कांग्रेस को चार सीट मिली है। पांच सीटों के नतीजे आने शेष है। तखतगढ़ के वार्ड नंबर 1 से जगदीश कुमार भाजपा, वार्ड 2 से सविता भाजपा,3 से ललित रांकावत भाजपा, 4 से अंबा देवी रावल भाजपा, 5 से देवाराम चौधरी भाजपा, 6 से नारंगी भाजपा, 7 से सुरेश कुमार भाजपा, 8 से संजू चौधरी भाजपा, 9 से गीता भाजपा, 10 से लक्ष्मी कांग्रेस, वार्ड 11 से प्रशांत मेवाड़ा कांग्रेस, वार्ड 12 से विक्रम खटीक कांग्रेस, वार्ड 13 से रमेश कुमार भाजपा, वार्ड 14 से सूरज निर्दलीय, वार्ड 15 से शर्मिला भाजपा, वार्ड 16 से अनराज मेवाडा निर्दलीय, वार्ड 17 से लादूराम निर्दलीय, वार्ड 18 से सुशीला मेघवाल कांग्रेस, वार्ड 19 से लक्ष्मण भाजपा, वार्ड 20 से मनोज नामा भाजपा, वार्ड 21 से डॉ. चंदन गांधी भाजपा, वार्ड 22 से राजेश कुमावत भाजपा, वार्ड 23 से रेणू शेखावत निर्दलीय, वार्ड 24 से निर्दलीय प्रकाश व वार्ड 25 से दाडमी भाजपा विजयी घोषित किए गए है। पाली जिले की जैतारण नगर पालिका में सभी 25 नतीजे मिल चुके है। इसमें से भाजपा को 14, कांग्रेस को 6 व निर्दलीय को पांच स्थान मिले है।
पाली जिले की सोजत नगर पालिका में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 40 सदस्यों वाली इस नगर पालिका में भाजपा को 20, कांग्रेस को 19 व एक स्थान निर्दलीय के खाते में गया है। ऐसे में सारा दारोमदार निर्दलीय पर निर्भर है। पाली जिले की बाली नगर पालिका की 25 सीटों में से भाजपा ने 16 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 5 व निर्दलीय को 4 स्थान पर जीत मिली। रानी कस्बे की 20 सीटों में से भाजपा ने 11 सीट जीत पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 7 व निर्दलीय को 2 सीट मिली। इधर जालोर जिले की सांचौर नगर पालिका में कांग्रेस व भाजपा को 16-16 सीट मिली है। 35 सदस्यों वाले इस बोर्ड में अब सारा दारोमदार तीन निर्दलीय पार्षदों के हाथ में है। बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस व भाजपा को दो-दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। वहीं पोकरण में जैसलमेर जिले की पोकरण नगर पालिका में सभी नतीजे मिल चुके है। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। बोर्ड बनाने की चाबी निर्दलीय के हाथ में रहेगी। यहां की 25 सीट में से भाजपा को 10, कांग्रेस को 9 व छह स्थान निर्दलीय को मिले है। ऐसे में बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस व भाजपा को निर्दलीय के समर्थन की आवश्यकता रहेगी।