बिनाका को बनाया राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का अध्यक्ष
जोधपुर,राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद पर जोधपुर की संस्कृतिधर्मी बिनाका जेश मालू को नियुक्त किया है। कला संस्कृति के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से सक्रिय व समर्पित भाव से कार्य करने वाली बिनाका मालू प्रदेश की ख्यातनाम उदघोषिका व मंचीय कलाओं से जुड़ी सृजनधर्मी कलाकार है। नाटकों में अभिनय के साथ संगीत,नृत्य व लोक कलाओं में बिनाका डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण से भी जुड़ी हुई है।
अकादमी सदस्य के रूप में जयपुर की कत्थक नृत्यांगना अनिता ऑर्डिया, बाड़मेर के लोक गायक पद्मश्री अनवर खान मांगणियार,जोधपुर के नाट्य निर्देशक रमेश भाटी,सब्बीर हुसैन, बीकानेर के विपिन पुरोहित,अभिषेक डेनवाल, जयपुर के गगन मिश्रा अलवर के कांति भाई,अजमेर के योबी जॉर्ज सहित ग़ज़ल गायक उदयपुर के प्रेम भंडारी को सदस्य बनाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

