कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत।निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी कस्बा क्षेत्र में कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस बारे में उसके पुत्र की तरफ से नामजद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
इसे भी पढ़ें – युवा पीढ़ी को उत्कृष्ट व इंट्रा डिसिप्लिनरी शिक्षा देना हो उद्देश्य-डॉ यादव
मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर वैष्णव कॉलोनी तिंवरी निवासी राजूराम भार्गव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रामचंद्र भार्गव बाइक लेकर तिंवरी शांति नगर इलाके से निकल रहे थे।
तभी एक कार चालक प्रेमपुरी ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी,जिस पर वे घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया। मामले में अग्रिम जांच जारी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

