Doordrishti News Logo

सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

लोकसभा आम चुनाव-2024

जोधपुर,सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न। आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनज़र जिला निर्वाचन कार्यालय प्रशिक्षण अनुभाग के द्वारा शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी (ज़िला कलेक्टर) गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय नारायण मीणा,प्रशिक्षण शाखा के प्रभारी अधिकारी ओम प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – नाकाबंदी में पकड़ी संदिग्ध कार, बदमाश उतर कर भागे

समन्वयक मोहम्मद रफ़ीक खान के अनुसार 450 सेक्टर अधिकारियों एवं 176 पुलिस सेक्टर अधिकारियों का शुक्रवार को प्रथम प्रशिक्षण करवाया गया। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता,वलनेरेबिलिटी,मतदानप्रक्रिया,पोस्टल बैलट,कानूनी पहलू इत्यादि पर गहनता से जिले के मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधिकारी नवाब खान उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026