जोधपुर,भामाशाह सुरेश राठी ने संपूर्ण सुविधा से युक्त एंबुलेंस सुदर्शन सेवा संस्थान को भेंट किया है। सुदर्शन सेवा संस्थान के महामंत्री कमलेश गहलोत ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान पिछले 10 वर्षों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्य कर रही है। वर्तमान में सुदर्शन सेवा संस्थान के पास आठ एंबुलेंस समाज सेवा में लगी हुई हैं।

सुदर्शन सेवा संस्थान के समर्पण सेवा भाव को देखते हुए जोधपुर महानगर के भामाशाह निरंतर सुदर्शन सेवा संस्थान का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं उसी श्रंखला में आज भामाशाह सुरेश राठी ने संपूर्ण सुविधा से युक्त एंबुलेंस आ सुदर्शन सेवा संस्थान को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर वनीता सेठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे, संस्थान अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, डॉ राम गोयल उपमहापौर किशन लड्ढा,अशोक बाहेती, गौतम रावला, रतन छाजेड़, राधेश्याम रंगा, ओम प्रकाश माहेश्वरी, भगवान सिंह की उपस्थिति में संस्थान की सेवार्थ भेंट की।

नथमल पालीवाल ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान की एंबुलेंस के लिए सीताराम पवार, पवार बिल्डर्स और दिवित प्लेबॉय के मालिक जितेंद्र पवार ने महापौर वनीता सेठ, रविंद्र परिहार, महेंद्र तंवर, विजय सिंह पवार, कमलेश प्रजापति की उपस्थिति में 15 ऑक्सो फ्लो मीटर सुदर्शन सेवा संस्थान को जनसेवा हेतु उपलब्ध करवाए तथा इन्होंने भविष्य में भी सुदर्शन सेवा संस्थान का समय-समय पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्थान अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने सभी भामाशाह का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समय-समय पर सुदर्शन सेवा संस्थान के कार्यों में सहयोग की अपील की।
ये भी पढ़े :- वार्ड 28 उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में किया सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

