Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ लोक संगीत संस्थान के तत्वावधान में कथावाचक स्व. मोहनदास निंबार्क और उनकी धर्मपत्नी स्व. कमला देवी के स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाईजी का तालाब स्थित राजपूतों की बगेची के मोहन विलास पर कथावाचक मुरलीधर के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मारवाड़ लोक संगीत संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गुरु मोहनदास और उनका परिवार लोक देवता बाबा रामदेव के परम भक्त है। मोहनदास और कमला देवी दधर्मिक आयोजनों में बढचढ कर भाग लिया करते थे। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से रामदेव लीलामृत खम्मा खम्मा कथा सहित अनेकों कथाओं का वाचन किया। कांग्रेस के सक्रिय प्रचारक के रूप में क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजक कृष्णा वैष्णव और मंजु वैष्णव ने बताया कि भजन संध्या में चंद्रसिंहमामा, महेंद्र सिंह पंवार, चोथाराम कोरना, पंकज जांगिड़, पप्पु भाट बंजारा, गीता मेवाड़ा, मंजु डागा, सागर कंवर, बाबु झंवर, भागीरथ डांगी, श्यामलाल डांगी, राजु पालना, बद्रीप्रसाद भाटी, विजयसिंह सोलंकी, अमित भाटी और मोहित सिंह सोढा सहित अनेक कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026