विजय दशमी पर आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस
जोधपुर,विजय दशमी पर आरएस एस ने मनाया स्थापना दिवस। विजयादशमी के अवसर पर स्थापना दिवस होने के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस सूर्यनगरी में भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
यह भी पढ़ें – दो बाइक और एक्टिवा चोरी
जोधपुर के पोलो ग्राउंड मैदान में विजयदशमी पर्व में 10000 से अधिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग। इस अवसर पर शस्त्र पूजा करने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की अवसर पर जोधपुर के पोलो ग्राउंड मैदान पर जोधपुर में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रमक का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा आयोजन किया गया है। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल मौजूद थे।
जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख दायित्व वान कार्यकर्ता मौजूद थे। संघ पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े संघ कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।
इस विराट और विशिष्ट आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,पाली सांसद पीपी चौधरी,विधायक अतुल भंसाली और निर्मल गहलोत मौजूद थे।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

