Doordrishti News Logo

नशे के लिए रुपए नहीं देने पर बेसबॉल के बैट से पीटा

एसयूवी में आए बदमाशों ने युवक से मारपीट की

जोधपुर,नशे के लिए रुपए नहीं देने पर बेसबॉल के बैट से पीटा। जिला जोधपुर ग्रामीण के पीपाड़ शहर थाने में घर की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को रुकवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बदमाश उसकी जेब से रुपए भी छीन कर ले गए। अब पीडि़त की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – अलग अलग स्थानों से ट्रेक्टर और बाइक चोरी

थाने में दी रिपोर्ट में कोसाना निवासी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि वह 11 अगस्त की दोपहर अपने गांव से बाइक लेकर सालावास डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। नदी के पास श्मशान घाट के हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में रावर निवासी दिनेश लोल, सुंदर खोखर,कालू नायक और अन्य लोग आए और उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगा दी। आरोपियों ने नशे के लिए रुपए मांगे। देने से मना करने पर उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए स्कॉर्पियो से लोहे के सरिए और बेसबॉल लेकर उसके साथ मारपीट की। उसकी जेब में रखे 3200 रुपए छीन लिए।

मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी गिर गया। बाद में आसपास के लोग आए और उन्होंने बीच बचाव कर छुड़वाया। इसके बाद सभी बदमाश बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग गए। घटना में पीडि़त के आंख,सिर, पीठ पर चोट आई।