सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहें

सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहें

जोधपुर,भाजपा महिला मोर्चा की राजस्थान प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर जिला प्रभारी सरिता गेना एवं प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अगुवाई एवं महामंत्री करणीसिंह व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित की गई।

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की प्रदेश के साथ ही बूथ एवं मंडल इकाइयों से लेकर जिलों तक भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जिम्मेदारी एवं जवाबदेही मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा महिला मोर्चा की राजस्थान प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर जिला प्रभारी सरिता गेना एवं प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा पार्टी का अहम मुद्दा अखंड भारत की स्थापना करना एवं मोदीजी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। जिला प्रभारी ने कहा पार्टी की महिलाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन के प्रति जिम्मेदारी को भी पूर्ण समर्पित होकर निभाए। उन्होंने महिलाओं को सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप आदि पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री कविता कृष्णमूर्ति, सीमा भुवन माथुर, जिला उपाध्यक्ष शशिकला मनिहार,सोनिया कोहली,ललिता सुखनानी,सुमन कला, मंत्री कमला सेन,उषा सोतवाल, आईटी सेल की प्रियंका त्यागी, मीडिया प्रभारी रेखा पवार, मीनाक्षी कोठारी,आशा झाझरिया,जसोदा गौड़, अंजू जोशी,प्रेरणा त्रिवेदी,विनीता गौड़,नीता सोनी,भूमि कृपलानी,मधु मूंदड़ा, गीता राजपुरोहित, सावित्री गुर्जर, अंकिता चौहान, संतोष गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। मंच संचालन संजू व्यास ने किया तथा धन्यवाद उपाध्यक्ष मीना सांखला ने ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts