गणतंत्र दिवस तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश
जोधपुर,गणतंत्र दिवस तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध। शहर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर में चल रहे कई आयोजनों में ड्रोन यानी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए गुरूवार से ड्रोन के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह भी पढ़ें – कैविनेट मंत्री पटेल गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने आदेश जारी कर बताया कि विभिन्न आयोजनों में इन दिनों फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी ड्रान का उड़ाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार से इस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। सैन्य क्षेत्र भी पास में है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था अहम है। 26 जनवरी तक अब ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश आगे भी जारी रह सकते हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

