ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया

  • टीटीई की ईमानदारी
  • स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में सराहनीय उदाहरण
  • बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 12249,शकूर बस्ती-जैसलमेर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आर्जव जैन 28 मार्च को रेवाड़ी से जयपुर तक प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच1 में सफर कर रहे थे। जयपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका हरे रंग का प्यूमा बैग सीट पर ही छूट गया।

रेण स्टेशन से हटाए मधुमक्खियों के छत्ते

ड्यूटी पर तैनात टीटीई भरत सिंह को बैग मिला,जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए यात्री से संपर्क कर इसकी सूचना दी। इसके बाद बैग सुरक्षित रूप से यात्री के रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया गया। जांच में बैग का पूरा सामान सुरक्षित पाया गया,जिसमें रखा लैपटॉप भी सकुशल मिला। यात्री आर्जव जैन ने टीटीई भरत सिंह की ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया।

यादव ने बताया कि रेलवे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खोया सामान मिलने पर उसे सुरक्षित रखकर संबंधित यात्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है। ऐसे उदाहरण कर्मचारियों की ईमानदारी और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं,जिससे यात्रियों का विश्वास और मजबूत होता है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026