बी.टेक छात्राओं ने किया बासनी बेंदा STP का भ्रमण

RUIDP के वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीटेक छात्राओं ने किया बासनी बेंदा STP का भ्रमण। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना RUIDP के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत RUIDP जोधपुर के अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के मार्गदर्शन में वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम की बीटेक छात्राओं को बासनी बेंदा STP का भ्रमण करवाया गया।

भ्रमण के दौरान मुख्य जानकारी
सहायक अभियंता कुश कुमार ने छात्राओं को अपशिष्ट जल उपचार के भौतिक,रासायनिक एवं जैविक चरणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही STP के दैनिक संचालन एवं संधारण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उपचारित जल को गैर-पीने योग्य उद्देश्यों में उपयोग कर जलीय पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा की जा सकती है।

लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 11 ट्रिप का विस्तार

प्रोसेसिंग इंचार्ज प्रेमाराम प्रजापत ने प्लांट में स्क्रीनिंग, एरेशन,अवसादन एवं डिसइन्फेक्शन सहित विभिन्न चरणों की कार्य प्रणाली समझाई और पर्यावरण संरक्षण में STP की भूमिका पर प्रकाश डाला।

RUIDP कैप सदस्य धीरेन्द्र वैष्णव ने बताया कि RUIDP द्वारा जेंडर एक्शन प्लान के तहत इंजीनियरिंग की छात्राओं को 6 सप्ताह की इंटर्नशिप करवाई जा रही है। इससे छात्राओं को शहरी परियोजनाओं का कार्य अनुभव और उच्च तकनीकी मानकों को समझने का अवसर मिल रहा है।

इंटर्नशिप पूर्ण करने पर छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ 24,000 रुपये की आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है।कार्यक्रम में SOT कमलेश देवासी का सहयोग रहा।

You missed