attempt-to-wake-up-the-administration-by-playing-the-drum-in-khandaphalsa

खांडाफलसा में ढोल बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास

  • बारिश से और बदहाल हुआ भीतरी शहर
  • सीवर लाइन के पानी से व्यापारियों का कामकाज चौपट
  • ग्राहकी मंदी

जोधपुर,शहर में इस बार हो रही मानसूनी बारिश के चलते कई जगह हालात विकट हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी भीतरी शहर के लोगों को हुई है। घरों में पानी भरने के साथ नुकसान की पूरी आशंका बनी है। इधर सीवर लाइनों का भी गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। इससे शहर के भीतर रहने वालों की समस्या और बढ़ गई है।

त्रिपोलिया बाजार,आडा बाजार और खांडाफलसा एरिया के साथ बकरामंडी क्षेत्र में स्थिति विकट बनी हुई है। दुकानदारों को व्यापार करना भी मुश्किल हो रहा है। आज सुबह प्रशासन को जगाने के लिए अनूठा प्रदर्शन किया गया। खांडाफलसा में लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए ढोल बजाया ताकि उनकी नींद टूटे।
नगर निगम प्रशासन की तरफ से सीवर लाइनों की सफाई भी निरंतर की जा रही है। बावजूद इसके गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। व्यापारी इससे परेशान हैं। दुकानों के आगे गंदा पानी रिसने से ग्राहकी पर भी असर पडऩे लगा है। लोग अब खरीददारी को कम आ रहे हैं।

भीतरी शहर में बारिश और सीवर लाइन के पानी से सडक़ें भी बदहाल हो चुकी हैं। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहनों चालकों के गिरने की आशंका भी बराबर बनी है। कई बार राहगीर गिर जाते हैं और गंदे से कपड़े भी खराब होते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews