Doordrishti News Logo

घी तेल व्यापारी से पावटा में लूट का प्रयास, बदमाश भागे

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में घी तेल व्यापारी से दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। उसके पास रखे बैग का छीनने का प्रयास किया गया। मगर बदमाश लोगों की भीड़ देखते हुए बाद में भागने मेें सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर रात तक उनका सुराग हाथ नहीं लगा। देर रात तक व्यापारी की तरफ से केस दर्ज नहीं करवाया गया था।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर के मारवाड़ नगर पावटा सी रोड पर घी तेल का व्यापारी रहता है। उसकी दुकान घंटाघर में है। रात आठ बजे के आसपास  वह दुकान से अपने घर की तरफ लौट रहा था। तब पावटा क्षेत्र में ही एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने छीना झपटी का प्रयास किया। शोर मचाने और क्षेत्र में लोगो की भीड़ होने से दोनों बाइक सवार बदमाश भाग गए। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। व्यापारी की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026