- नाबालिग थी तब तीन साल चलता रहा यौन शोषण
- अब आरोपी के मां-पिता ने मिलकर पिलाया जहर
जोधपुर, शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने के प्रयास का केस रात को पुलिस ने दर्ज किया। उसे अस्वस्थ होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आज पीड़ीता का मेडिकल करवाए जाने के साथ ही उसके बयान कलमबद्ध करने शुरू किए हैं। आरोप है कि इस युवती को जो नाबालिग थी तब एक परिचित ने तीन साल तक यौन शोषण किया। अब युवती की शादी होने जा रही है तो आरोपी और उसके मां पिता ने मिलकर जहर दिया है। पुलिस ने इसमें गहन अनुसंधान आरंभ किया है। सूरसागर थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि एक युवती की मां की तरफ से सदर कोतवाली थाने प्राथमिकी दी गई थी। तब मामला घटनाक्रम सूरसागर से शुरू होने पर उसे यहां पर अब दर्ज कर लिया गया। इस युवती की मां का आरोप है कि एक युवक ने उसकी पुत्री जब नाबालिग थी तब उसे प्रेम व दोस्ती में रख कर तीन साल तक यौन शोषण किया। यह अब बालिग हो गई है और उसकी शादी की तैयारियां चल रही है। यह बात आरोपी और उसके घरवालों का नागवार लगने पर उसे कोल्डड्रिंक में जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ीता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है साथ ही बयान भी लिए जा रहे हैं और गहन तफ्तीश की जा रही है।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

