बाइक सवार तीन बदमाशों की कारस्तानी
जोधपुर, शहर के मधुबन बासनी स्थित एक निजी अस्पताल के पास में साइकिल पर अपने दोस्त से मिलने जा रहे छात्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। वह चिल्लाया तब तक बाइक सवार बदमाश ओझल हो गए। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश आरंभ की है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद पुलिस ने जताई है। बासनी पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर बी सेक्टर में रहने वाले प्रभात डागा पुत्र राजेंद्र डागा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 6 दिसम्बर को अपनी साइकिल से दोस्त से मिलने के लिए मधुबन बासनी गया था। तब मधुबन रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचने पर एक बाइक पर तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। वह पढ़ाई करता है और दोस्त मिलने जा रहा था। बासनी पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

