जोधपुर, कमिश्नरेट क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश आरंभ की है। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में गांधीपुरा बीजेएस कॉलोनी निवासी चैनाराम पुत्र शिवराम ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि पावटा सी रोड पर खड़ी उसकी बाइक को 9 दिसंबर को कोई चुराकर ले गया। इसी तरह कुड़ी पुलिस ने बताया कि जालप मोहल्ला निवासी भरत बोहरा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बोहरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सेक्टर 4 गया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर चौहाबो पुलिस ने बताया कि रामदेव बस्ती चांदपोल निवासी रामस्वरूप पुत्र धारूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 10 दिसंबर को वह डीपीएस सर्कल पर गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

