Doordrishti News Logo

चाबी के छल्ले में लगे आलू की बोरी काटने के चाकू से हमला

टैक्सी खड़ी करने की बात पर भदवासिया मंडी में हुई घटना

जोधपुर,शहर में शनिवार की सुबह भदवासिया सब्जी मंडी में सामान भरने को लेकर टैक्सी खड़ी करने की बात को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया। इस पर टैक्सी चालक ने एक अन्य टैक्सी चालक पर चाबी के छल्लेे में लगे आलू की बोरी काटने के चाकू से हमला कर दिया। एक टैक्सी चालक नाबालिग है। इसमें ज्यादा चोटिल होने से इंकार किया गया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस को देख छुपा,पकड़े जाने पर 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सुबह भदवासिया सब्जी मंडी में टैक्सी चालकों में टैक्सी आगे पीछे खड़ी करने की बात पर विवाद हुआ था। एजेंट गाडिय़ां को आगे पीछे करने की बात की थी तब विवाद बढ़ गया। इस पर एक टैक्सी चालक ने चाबी के छल्ले में लगे आलू बोरी काटने में प्रयुक्त किसी चाकूनुमा वस्तु से हमला कर दिया। हालांकि इसमें कोई मजरूब नहीं है। कोई मामला भी अभी दर्ज नहीं करवाया गया है।

भदवासिया मंडी में सुबह चाकूबाजी की बात सुनकर कई व्यापारियों ने एकबारगी अपनी दुकानें भी बंद करने के साथ गेट बंद करवा दिया। ताकि हमलावर फरार नहीं हो सकें। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि इस बारे में कोई रिपोर्ट अभी नहीं दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026