Doordrishti News Logo

प्रदेश की 2126 पंचायतों में शुरू होंगे अटल ज्ञान केंद्र,मिलेगी ई-लाईब्रेरी की सुविधा

  • -प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में युवाओं को मिलेगी मदद
    -ई-पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न भाषाई पत्र-पत्रिकाओं का मिलेगा लाभ

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रदेश की 2126 पंचायतों में शुरू होंगे अटल ज्ञान केंद्र,मिलेगी ई-लाईब्रेरी की सुविधा।ग्रामीण युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब और भी सुगम होने जा रही है। अब उन्हें अध्ययन के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा,क्योंकि राज्य सरकार प्रदेश की 2126 पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित कर रही है। इन केंद्रों में ई-लाईब्रेरी,ई-पुस्तकें, विभिन्न भाषाओं में पत्र-पत्रिकाएं और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को तकनीकी और शैक्षणिक संसाधनों तक स्थानीय स्तर पर ही पहुंच प्राप्त होगी।

पंचायत मुख्यालयों पर ही मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी
राज्य सरकार ने तय किया है कि पहले चरण में 3000 से अधिक जनसंख्या वाली पंचायतों में ये अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों को भारत निर्माण सेवा केंद्र के कक्ष में संचालित किया जाएगा,जिससे बुनियादी संरचना का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।

युवाओं को मिलेगा ई-शिक्षा और रोजगार प्रशिक्षण
राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ.जोगाराम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुशासन दिवस के अवसर पर इन ज्ञान केंद्रों की घोषणा की थी। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण, ई-लाइब्रेरी और विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

अटल प्रेरकों की होगी नियुक्ति और प्रशिक्षण

इन केंद्रों में अटल प्रेरकों की नियुक्ति की जाएगी,जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे आमजन को अध्ययन और नवाचार के लिए प्रेरित कर सकें। उनकी भूमिका इन ज्ञान केंद्रों को लोकप्रिय और उपयोगी बनाने में अहम होगी।

12.50 लाख रुपये आएंगे एक केंद्र के निर्माण पर
प्रत्येक अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण पर 12.50 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें 8 लाख रुपये भवन निर्माण,2.45 लाख रुपये फर्नीचर और वायरिंग तथा 2 लाख रुपये कंप्यूटर व अन्य उपकरणों पर खर्च किए जाएंगे।

एक समय में 20 विद्यार्थी कर सकेंगे अध्ययन
इन केंद्रों में 36 बाय 20 फीट के हॉल का निर्माण होगा,जिसमें 20 विद्यार्थियों के एक साथ अध्ययन की व्यवस्था होगी। कम से कम 4 वर्क स्टेशन,कंप्यूटर और फर्नीचर की सुविधा होगी,जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ज्ञान केंद्र होंगे ग्रामीण नवाचार का केंद्र
यह ई-लाइब्रेरी न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी होगी,बल्कि ग्रामीणों को अपनी रुचियों के अनुसार नई चीजें सीखने के लिए एक गतिविधि केंद्र के रूप में भी कार्य करेगी।

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यशाला होगी

उल्लेखनीय है कि यह ग्रामीण अंचल के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल है,जो आने वाले समय में ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026