Doordrishti News Logo

आधी रात को बदमाशों ने दर्जनभर कारों के शीशे फोड़े

  • मचाया उत्पात
  • सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास
  • दो बाइक पर आए पांच बदमाश

जोधपुर,आधी रात को बदमाशों ने दर्जनभर कारों के शीशे फोड़े।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र मोहन नगर बी,बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार की आधी रात को पांच सात बदमाशों ने मिलकर एक दर्जन से ज्यादा कारों के शीशे फोड़ कर उत्पात मचाया।

सुबह पता लगने पर क्षेत्रवासियों ने घटना को लेकर अपना रोष जाहिर करते हुए एक संयुक्त रिपोर्ट महामंदिर थाने में दी है। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अब तलाश में जुटी है। दो बाइक पर पांच लोग सवार बताए गए है।

इसे अवश्य पढ़िएगा – बीपीसीएल के रिटा.अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार देश भक्ति के नाम पर 1.84 करोड़ की धोखाधड़ी

थानाधिकारी शिवलाल मीणा के अनुसार मोहन नगर बी,बीजेएस कॉलोनी में रात ढाई से तीन बजे के बीच में दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर आए। एक बाइक पर दो व दूसरी पर तीन लोग सवार थे। इन लोगों द्वारा लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे फोडऩे शुरू कर दिए। ईंट पत्थरों से गाडिय़ों के शीशे फोड़े गए।

थानाधिकारी मीणा ने बताया कि मामले को लेकर मोहल्लेवासियों की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। फुटेज में साफ तौर अभी नजर नहीं आया है, मगर जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026