Doordrishti News Logo

पीपाड़ शहर के वार्ड 30 के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

नामांकन प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),पीपाड़ शहर के वार्ड 30 के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)(नगरपालिका) जोधपुर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम,1994 के नियम 9 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते नगर पालिका पीपाड़ शहर के वार्ड संख्या 30 के चुनाव संचालन के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये हैं।

इसे भी पढ़ें – कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ विदेश सचिव ने की प्रेस ब्रीफिंग

आदेश के तहत नगर पालिका पीपाड़ शहर के लिए उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ शहर मृदुला शेखावत को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार पीपाड़ शहर नेमाराम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

आदेश के तहत रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम,1994 के अधीन नगर पालिका पीपाड़-शहर के वार्ड संख्या 30 का निर्वाचन प्रभावी रूप से करवाने के लिये नियम 24य में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करेगें तथा ‘निर्वाचन की सूचना’ जारी होने की दिनांक से नगर पालिका पीपाड़- शहर के वार्ड संख्या 30 के लिए नाम निर्देशन पत्र सोमवार 12 से शुक्रवार 16 मई,(रविवार को छोड़कर) तक प्राप्त करने,नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा की तिथि एवं समय 17 मई, 2025 (शनिवार) प्रातः 10.30 बजे से, नाम वापसी की तिथि एवं समय 19 मई, 2025 (सोमवार) अपरान्ह 3.00 बजे तक,चुनाव चिन्हों का आवंटन 20 मई, 2025 (मंगलवार) के दौरान संबंधित व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे एवं आवश्यक होने पर मतदान दलों के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026