डवलपर्स के कार्यालय में फिर हुई चोरी
- सीसीटीवी फुटेज में दिखा घटनाक्रम
- अब तलाश
जोधपुर,डवलपर्स के कार्यालय में फिर हुई चोरी। शहर के प्रतापनगर में आखलिया चौराहा के समीप एक डवलपर्स के कार्यालय में एक बार फिर चोरी हो गई। 21 दिन में यह दूसरी बार चोरी हुई है।
इसे भी पढ़िएगा – 191संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो का मिलान कर 122 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा
ऐसे में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे है। उसके कार्यालय में 25 सितंबर को चोरों ने ताले तोड़कर 1.75 लाख रुपए चुराए थे। उसी ऑफिस में सोमवार देर फिर ताले तोड़े, लेकिन इस बार उनको न तो बंद पड़े स्पा सेंटर में कुछ मिला और न ही डवलपर के ऑफिस में।
परिवादी हेमंत आचार्य ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित आखलिया चौराहा के पास शांति डवलपर्स नाम से उनका ऑफिस आया हुआ है। जहां पर गत 25 सितंबर को चोरों ने सेंधमारी कर 1.75 लाख रुपए नकदी चुरा ली थी।
सोमवार देर रात करीब पौने तीन बजे सबसे पहले वे स्पा सेंटर में गए। जहां पर उन्होंने करीब 7 से 8 मिनट तक अंदर ड्रावर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन जब वह उसमें सफल नहीं हुए तो नीचे फ्लोर पर बने शांति डवलपर्स के ऑफिस में गए और वहां पर चोरी का प्रयास किया। मगर वहां उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

