Doordrishti News Logo

16.26 करोड़ की साइबर ठगी में एक और मुल्जिम गिरफ्तार

-अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
-कारोबारी के खाते में 2.52 करोड़ राशि आई

जोधपुर,शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में 28 नवंबर 22 को एक्सपोर्ट कारोबारी से हुई 16 करोड़ से ज्यादा की ठगी के प्रकरण में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी के खाते में अब तक ठगी के 2.52 करोड़ रुपए वापिस आए हैं। एसीपी मांगीलाल ने बताया कि संदीपनी स्कूल के पास पावटा ए रोड के रहने वाले अरविन्द कालानी पुत्र राजेन्द्र माहेश्वरी ने महामंदिर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 31 अक्टूबर 2022 को मेरे मोबाइल पर एक मैसेज आया कि हमारी कम्पनी का नाम मेटा ऑपशन है। जिसमे मुझे चार तरह की मेंबरशिप ऑफर की। जिस पर मैने कुल 101 बार मेरे निजी खाते से एक्सिस बैंक एवं ओडी खाता से तथा मेरे भाई अमित कालानी के खाता से हमने विभिन्न खातों में कुल रकम 16,26,21,387 रुपए जमा करवाई। इस पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़- रणथंबोर सुपरफास्ट में फर्जी टिकट पर यात्रा करते युवक पकड़ा

एसीपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करवा कर संदिग्ध खाताधारकों की व संदिग्ध ट्रांजेक्शन करने वालों की पतारसी व दस्तयाबी के प्रयास शुरू किये। इस पर पुलिस ने पूर्व में मानव गर्ग, दीपक सोनी, राहुल कान्ताराम सातव,बिचु मोहम्मद सादिक फिरोजुदीन, दीपेन्द्र सिंह झाला,क्षत्रिय धन बहादुर,विनोद कुमार शाह,हार्दिक भरतभाई हिरानी एवं मयूर भाई पटेल,चौहान हर्ष, गौरांग ठाकुर एवं करण गवलानी को गिरफ्तार किया गया था। इस कड़ी में अब कोस्टा शिवगंज पाली के मुकेश पुत्र तगाराम कुमावत को पकड़ा गया है। उसे तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अनुसंधान से पाया गया कि मुल्जिम मुकेश द्वारा नाइली ट्रेडर्स नाम से एक कम्पनी के नाम से खाते खोलकर आम लोगों से ठगी करता है। मुल्जिम मुकेश के खाते में परिवादी के 2.90 करोड़ की राशि जमा हुई। पूर्व में रिफंड राशि 72 लाख के अलावा 1.75 करोड़ की ड्राफ्ट और जब्त किए गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026