अज्ञात वाहन चालक ने ली राज्य पशु ऊंटों की जान,10 ऊंट-ऊंटनी की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),अज्ञात वाहन चालक ने ली राज्य पशु ऊंटों की जान,10 ऊंट-ऊंटनी की मौत।फलोदी जिले से लगे लक्ष्मण नगर चाडी क्षेत्र में देर रात किसी वाहन चालक ने सडक़ पर विचरण कर रहे 10 ऊंट-ऊंटनी को मार डाला,कुछ घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें – विश्व धरोहर दिवस पर रेलवे शहीदों को किया नमन
राज्य पशु के इस दर्दनाक हादसे को लेकर गांव वालों ने विरोध जताते हुए रास्ता रोक कर कार्रवाई की मांग की। फलोदी जिला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।
बताया गया कि फलोदी जिले के लक्ष्मण नगर चाडी गांव क्षेत्र में देर रात को किसी वाहन चालक ने सडक़ पर चल रहे राज्य पशु ऊंटों के झुण्ड को चपेट में ले लिया। दस ऊंट-ऊंटनी की दर्दनाक मौत होने के साथ कुछ घायल हो गए।
सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो वे भारत माला रोड पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। घटना को लेकर ग्रामीणों में बेजा गुस्सा देखा गया। बताया जाता है दर्दनाक हादसे में दस ऊंट-ऊंटनी की मौत हुई है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

