Doordrishti News Logo

गौरव सैनानियों से स्पर्श पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने की अपील
जोधपुर(डीडीन्यूज),गौरव सैनानियों से स्पर्श पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने की अपील। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (जोधपुर)कर्नल दलीपसिंह खंगारोत ने बताया है कि वे गौरव सैनानी जो स्पर्श (SPARSH) पोर्टल के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं,वे कृपया अपने व्यक्तिगत विवरणों को अद्यतन (अपडेट) कर लें,ताकि भविष्य में पेंशन वितरण में किसी प्रकार की रुकावट या तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि सभी पेंशनधारियों को चाहिए कि वे अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड,मोबाइल नंबर,ई-मेल आईडी,जन्म तिथि,नाम,नोमिनी का विवरण,बैंक खाता विवरण व संबंध आदि की पीपीओ के अनुसार जांच एवं पुष्टि अवश्य करें।

कर्नल खंगारोत ने कहा कि कई बार पेंशन संबंधित समस्याएं केवल इस कारण उत्पन्न होती हैं कि लाभार्थियों द्वारा अपनी जानकारी समय पर अपडेट नहीं की जाती है। इसलिए, स्पर्श पोर्टल पर स्वयं लॉगिन कर या फिर ई-मित्र केंद्र,स्पर्श कार्यालय अथवा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जोधपुर में संपर्क कर विवरणों की जांच व आवश्यक संशोधन करवाना हितकारी रहेगा।

जोधपुर में 23 मई को होगी जिला स्तरीय निवेश कार्यशाला

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी गौरव सैनानी को स्पर्श पोर्टल या लॉगिन से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता हो तो वे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड साथ लेकर संबंधित कार्यालय में आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026