Doordrishti News Logo

निजी अस्पताल की डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

बच्ची के पैदा होने के बाद प्रसुता की मौत

निजी अस्पताल की डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित बालाजी फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ पर प्रसुता की मौत को लेकर इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए महिला के पति ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं बताई है।
शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी विश्रुत जैन पुत्र नरेंद्र कुमार जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सुहानी चौपड़ा की शादी पुत्र कन्हैया लाल के साथ 22 दिसम्बर 17 को तकरीबन चार साल पहले हुई थी।

शादी के बाद से ही प्रसव को लेकर उसका इलाज पाल रोड स्थित मेवनगर में बाजाली फोर्टिंस अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर मिली इनानिया पत्नी डॉक्टर रवि इनानिया से चल रहा था। वह उसे जैसा बताती उसकी पत्नी वैसा ही इलाज में पालन कर रही थी। उसकी पत्नी ने डॉक्टर मिली इनानिया को प्राकृतिक रूप से ही संतानोत्पति के लिए कहा था। इस पर डॉक्टर मिली ने अपने दिशा निर्देशानुसार उसी समझाती रही। उसकी पत्नी भी बराबर इसका पालन कर रही थी। इसी 18 जनवरी को उसकी पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर बाजाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उससे पहले 5 जनवरी को सभी तरह की जांचे आदि करवा दी गई थी।

18 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ उसकी पत्नी पूर्ण रूप से स्वस्थ थी। इसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मगर इससे पहले उसकी पत्नी के अत्यधिक रक्त स्राव होने पर नर्सिंग स्टाफ और डॉ मिली को जानकारी दी गई। नर्सिंग स्टाफ की एक नर्स ने बिना डॉक्टर के परामर्श कर पत्नी की पेमेलिक जांच की। इस बारे में डॉ. मिली से भी पूछताछ की नहीं की गई।

डॉक्टर मिली ने केवल फोन पर दिशा निर्देश दिए। उसकी पत्नी का वाटर टेंक भी फट गया था जिससे रक्त स्त्राव हो रहा था। मगर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ आदि ने इलाज में कोताही बरती जिससे उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि घटना में डॉक्टर मिली इनानयिा, अस्तपाल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ इलाज में कोताही बरते जाने का केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026