आईबी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप
सहायक निदेशक ने कराया केस दर्ज
जोधपुर,आईबी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप।इंटेलीजेंस ब्यूरों का फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा आईबी के सहायक निदेशक ने महामंदिर थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।आईबी के क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत अजय सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़ें – गोगामेड़ी के हत्यारे जल्द से जल्द गिरफ्तार हों- मनीषा
रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उनको सूत्रों से पता चला कि मध्यप्रदेश के मंडेरदिता चारपट्टी सेलो निवासी गोपाल सिरोह पुत्र राजकुमार सिहोर ने विभाग के खिलाफ फर्जी अफवाहें रोजगार देने नाम पर फैलायी और इस दौरान पहचान के रूप में फर्जी दस्तावेज भी लोगों के सामने पेश किये। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

