Doordrishti News Logo

जुगल झंवर के खिलाफ एक और केस दर्ज

  • आरजीएचएस घोटाला
  • वर्ष 2015 से पहचान के बाद करने लगा घोटालेबाजी
  • पुत्र को भी बनाया आरोपी

जोधपुर,शहर में आरजीएचएस घोटाले में अब परिवादी बढऩे लगे हैं। सरकारी चिकित्सालय से सेवानिवृत महिला चिकित्साकर्मी के पुत्र की तरफ से मुख्य आरोपी जुगल झंवर के खिलाफ महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। इसमें आरजीएचएस के नाम पर धोखाधड़ी का आरेाप लगाया गया है। उसकी माताजी कैंसर रोगी है।महामंदिर के मानसागर ब्रह्मपुरी निवासी विजेंद्र दवे पुत्र बालकिशन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी मंजू रानीदवे चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत होने के साथ कैंसर रोगी भी है। वर्ष 2015 से उसकी माताजी मंजू रानीदवे का मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां से बाद में अलग अलग अस्पतालों के डॉक्टर से संपर्क करवाया गया। फिर दवाईयों की पर्ची और इलाज खर्च के लिए जालोरी गेट स्थित जुगल झंवर की मेडिकल दुकान पर भेजा गया था। यहां से जुगल झंवर ने उसकी माताजी को झांसे में लिया था। उसकी माताजी की दवाई का खर्च 50 हजार रुपए आता था। जिसमें वह बाद में हेरफेर करने लगा।मामला सितंबर में सामने आया था।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय एडीशनल डीजी ने किया एमडीएमएच के वृद्धजन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

आरजीएचएस मामले में आरोपी करमास समदड़ी निवासी महेंद्र पुत्र चैनाराम और राहुल पुत्र विजयकुमार परिहार को गिरफ्तार किया था। महेंद्र जनकल्याण विभाग में सिवाड़ा में पदस्थ है। राहुल ने अपने पिता विजय और दादा गोपाल का कार्ड खुद के नंबर से लिंक करवा लिया था। इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। दोनों आरोपी जुगल झंवर के बेटे तुषार और उमेश परिहार के संपर्क में आ गए। राहुल के पिता के कार्ड से झंवर मेडिकल संचालक ने 20 लाख रुपए की दवाईयां उठाईं हैं, जिसमें से 1.80 लाख रुपए का कमिशन राहुल ने लिया था। महेंद्र को 60 से 70 हजार रुपए कमिशन मिला था। इस बारे पहले बासनी थाने में 45 कार्ड होल्डरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से करीब 25 से पूछताछ हो चुकी है। बचे हुए 20 कार्ड होल्डरों से पूछताछ की जाना बाकी है। बताया कि इन कार्ड होल्डरों में से कई और आरोपी निकल सकते हैं। यदि गड़बड़ी की होगी तो उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026