Doordrishti News Logo

डॉ एसएन सुब्बाराव जयंती पर कलेक्ट्रेट में होगी सर्व धर्म प्रार्थना

जोधपुर,गांधी स्टडी सर्कल एवं कलेक्ट्रेट पार्क व नर्सरी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान मंगलवार 7 फरवरी को डॉ एसएन सुब्बाराव की जयंती के पर प्रातः 8 बजे जोधपुर कलेक्ट्रेट पार्क के महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष डॉ एसएन सुब्बाराव के चित्र पर सूतांजलि,पुष्पांजलि,सर्व धर्म प्रार्थना, युवा गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- एक आरोपी ने पाली में भी कारोबारी से उधारी के 28 लाख वसूलने के लिए की थी मारपीट

अमेरिका का गांधीयन सोसायटी के फेलो अशोक चौधरी ने बताया कि इस अवसर सुब्बाराव के युवा शिविरों में भाग ले चुके युवा साथी अपने परिवेश में श्रमदान,सर्व धर्म प्रार्थना,पौधारोपण सहित अन्य रचनात्मक कार्यों का आयोजन भी करेंगे। इस अवसर पर डॉ संतोष छापर के निर्देशन में सुब्बा राव के जीवन चरित्र पर वर्चुअल वेबीनार का आयोजन भी होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: