Doordrishti News Logo

अग्रसेन एवेंजर्स ने जीता अग्रसेन क्रिकेट कप

जोधपुर, अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत हुए क्रिकेट मैच में अग्रसेन एवेंजर्स ने फाइनल जीत कर कप अपने नाम कर लिया। समिति के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एव संयोजक उमेश लीला ने बताया कि क्रिकेट मैच प्रतियोगिता बसंत अग्रवाल एवं गोयल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में फाइनल मैच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में फाइनल मैच अग्रसेन एवेंजर्स तथा अग्रसेन फाइटर के बीच में हुआ। महासचिव अनिल कुमार सिंघल व अनिल अग्रवाल, जयंती सचिव मुकेश सिंघल व दीपक अग्रवाल ने बताया कि फाइनल मैच में नवीन मित्तल की टीम अग्रसेन एवंचेर ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 162 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अग्रसेन फाईटर 86 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मैंन ऑफ द सीरीज कल्पेस बंसल, बेस्ट बॉलर नवीन मित्तल,बेस्ट बैस्टमेन रवि अग्रवाल,बेस्ट फिल्डर हैप्पी मित्तल बने। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक सुरेश गोयल,सतीश,अग्रवाल उपस्थित थे।

अग्र समाज के भामाशाह हीरालाल मोदी,राकेश बंसल,अरविन्द अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,घनश्याम सराफ, रामप्रकाश चिल्का,विजय मुरारका, अमित अग्रवाल,चमन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, रवि गुप्ता,अनिल सिंघल,सुमित्रा लीला, संतोष सिंघल,विनीता अग्रवाल,राज बंसल,पूजा अग्रवाल व अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी, दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य तथा लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष जेपी गर्ग व अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य नागरिक महिला पुरुषों समेत तकरिबन 600 अग्रबंधु उपस्थित थे। प्रतियोगिता प्रभारी गोविंद अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल व नवीन मित्तल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: