Doordrishti News Logo

चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की फिर से अपील

जयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सभी प्रदेशवासियों को ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ देने वाले कानून का विरोध कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की फिर से अपील की है। गहलोत ने कहा कि डॉक्टरों को अपनी हड़ताल समाप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा मैं उनसे आग्रह करूँगा कि आपका ये तरीका गलत है। आम जनता में इस हड़ताल से आक्रोश फैल रहा है। लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों के प्रबंधन को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनका सब तरीके से सहयोग करना चाहती है। हम नहीं चाहते हैं कि इनको कोई तकलीफ हो।

ये भी पढ़ें- सरकारी विभागों में 15 वर्ष से पुराने वाहन 1 अप्रैल से नहीं हो सकेंगे संचालित

उन्होंने कहा कि कानून की किसी भी प्रक्रिया से अगर कोई तकलीफ होती है,तो राज्य सरकार उसे सही कर देगी। अभी कानून का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ है। इसके नियम बनने बाकी हैं। नियम-कायदों में डॉक्टरों की सुविधाओं से जुड़ी शंकाओं को ठीक कर लिया जाएगा। इस प्रकार से 7-8 दिन से हड़ताल पर बैठना जायज नहीं है। मरीज बेचारा कहां जाएगा।

कानून में चिकित्सकों के हितों का भी संरक्षण

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े नागरिक अधिकार कार्यकर्ता छाया पंचोली के अनुसार,प्रस्तावित कानून रोगियों के साथ चिकित्सकों के अधिकारों के भी संरक्षण की बात करता है। इस कानून का किसी भी तरीके से विरोध नहीं होना चाहिए। इसे बनाते समय विभिन्न समूहों के साथ चिकित्सकों से भी सलाह ली गई है। सबसे ज्यादा वार्तालाप निजी क्षेत्र के चिकित्सकों के साथ हुआ है। उनकी ही मांग पर विधेयक को विधान सभा की ‘सलेक्ट कमेटी’ के पास विचार के लिए भेजा गया था। उसके बाद कानून पारित हुआ है।अब भी निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को अगर कोई दिक्कत लग रही है, तो उन्हें सरकार से बात करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-एनएलयू में नेपाल के अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

ज्यादातर डॉक्टरों ने यह कानून पढ़ा नहीं है और वे कही-सुनी बातों पर विश्वास कर विरोध कर रहे हैं। कानून को स्वयं अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद कोई शंका है, तो उसे सरकार के समक्ष रखें। कानून में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इमरजेंसी किसे माना जाएगा। मरीज इतना मूर्ख नहीं होगा कि आपातकाल में दिल की बीमारी के लिए हड्डी के डॉक्टर के पास जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026