Doordrishti News Logo

पति के निधन के बाद ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित

  • मां की हत्या में बेटा भी नामजद
  • कोर्ट से मिले इस्तगासे पर हत्या का प्रकरण दर्ज
  • गुपचुप तरीके से रात में कर दिया अंतिम संस्कार

जोधपुर,पति के निधन के बाद ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित। शहर के अंदरूनी क्षेत्र कुम्हारिया कुआं क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की 22 मार्च को मौत हो गई।उसकी मां ने अब आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले पति के निधन के बाद तंग और परेशान करते थे। इसके चलते उसे मार दिया और रात के समय में गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की मां ने ससुराल वालों के साथ अपने दोहिते पर भी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।मामला खांडा फलसा थाने मेें अदालत से मिले इस्तगासे पर दर्ज कराया गया है। पुलिस इसमें अब अनुसंधान में जुटी है।

यह भी पढ़ें – प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

सरदारपुरा प्रथम बी रोड कुम्हारों का बास निवासी मीना उर्फ मैना पत्नी ओमप्रकाश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी पुत्री प्रेमलता का विवाह 25 साल पहले कुम्हारियां कुआं गणेश मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र के साथ हुआ था। मगर उसके जवाई का एक डेढ़ साल पहले निधन हो गया। इसके बाद उसकी पुत्री प्रेमलता अपने ससुराल में ही रह रही थी। तब बाद में ससुराल वाले जिनमें सास,जेठ,जेठ- जेठानी सहित अन्य और खुद मृतका प्रेमलता का पुत्र रोनक आदि ने मिल कर 22 मार्च 23 को उसकी हत्या कर दी। फिर रात के समय में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रिपोर्ट में आरोप है कि यह लोग मृतका को तंग और परेशान किए जाने के साथ मारपीट करते थे। उसकी पुत्री की मौत कैसे और कब हुई इस बारे में परिवादी मां को नहीं बताया गया। उसे चेहरा भी नहीं दिखाया गया था।खांडा फलसा पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तपतीश आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026